Wed. Oct 7th, 2026

ड्राइवर को नींद आने पर डिवाइडर पर चढ़ी बस जयपुर के रहने वाले 40 लोग सवार थे; गुजरात से लौटते दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह बड़ा हादसा टल गया। सवारियों से भरी बस एक्सप्रेस-वे के डिवाइडर पर चढ़ गईं। गनीमत रही हादसे में किसी को चोट नहीं लगी।

घटना बालापुरा टोल से 8-10 किमी दूरी पर कैथून थाना क्षेत्र की हैं। बस में सवार करीब 40 यात्री गुजरात से जयपुर जा रहे थे। घटना आज सुबह 6.45 बजे के आस-पास की हैं।

बालापुरा टोल इंचार्ज राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि हरियाणा नंबर की एक एसी कोच बस मुंबई से दिल्ली जा रही थी। एक्सप्रेस-वे पर बालापुरा टोल से 8-10 किमी दूरी पर जंगल पड़ता हैं।

इस दौरान ड्राइवर को अचानक से नींद की झपकी लगी, जिससे उसका बस पर कंट्रोल खत्म हो गया। बैलेंस बिगड़ने पर बस एक्सप्रेस-वे के डिवाइडर के बीच में जा घुसी। डिवाइडर पर पेड़-पौधे लगे थे। गनीमत रही कि किसी भी सवारी को चोट नहीं लगी।

बस में सवार लोग जयपुर के रहने वाले

हादसे की सूचना पर टोलकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची और सवारियों को संभाला। करीब साढ़े 8 बजे क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला गया। इसके बाद सवारियों को बस से रवाना किया गया।

बस में सवार लोग जयपुर के रहने वाले हैं। गुजरात में सरदार पटेल की स्मृति में बने स्टेचू ऑफ यूनिटी से वापस लौट रहे थे। बस करीब 40 यात्री सवार थे।

कैथून थाना सीआई मनोज सिकरवार ने बताया कि घटना सुबह 7-8 बजे के बीच की हैं। सभी यात्री बस में सवार होकर गुजरात से जयपुर जा रहे थे। अचानक से बस बीच डिवाइडर में जा घुसी। बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला। हादसे में किसी भी यात्री के चोट नहीं लगी है। सभी यात्री बस से रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed