Mon. May 11th, 2026

अल्कारेज ने लगातार दूसरे साल बनाई सेमीफाइनल में जगह, बोपन्ना-एब्डेन की जोड़ी अंतिम-चार में पहुंची

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लाेस अल्काराज ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में लगातार दूसरे साल जगह बनाई। उन्होंने स्टेफानोस सितसिपास को पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सीधे सेटों में पराजित कर दिया। अल्काराज ने यह मुकाबला 6-3, 7-6, 6-4 से अपने नाम किया। अल्काराज का सेमीफाइनल में मुकाबला इटली के खिलाड़ी जैनिक सिनर से होगा जिन्होंने अपने क्वार्टर फाइनल मैच में ग्रिगोर दिमित्रोव को सीधे सेटों में 6-2, 6-4, 7-6 से शिकस्त दी थी। अल्काराज ने मैच के बाद कहा-  मैं फ्रेंच ओपन में फिर से सेमीफाइनल में पहुंचकर बहुत खुश हूं। ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में खेलना हमेशा से खास रहता है। जैनिक सिनर के खिलाफ मुकबाला आसान नहीं रहेगा। वह कड़े प्रतिद्वंद्वी हैं, लेकिन मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं। भारतीय खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन की जोड़ी ने फ्रेंच ओपन के पुरुष युगल में अंतिम-चार में जगह बनाई। बोपन्न-एब्डेन की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जरिन वलीगन और सांडर गिले की जोड़ी को तीन सेट तक चले मुकाबले में 7-6, 5-7, 6-1 से हराया। बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी का सेमीफाइनल में मुकाबला सिमोन बोलेल्ली और एडि्रया वाससोरी की जोड़ी से होगा। जैसमीन पाओलिनी ने चौथी वरीयता प्राप्त एलेना रिबाकिना को 6-2, 4-6, 6-4 से हराकर फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और कैरियर में पहली बार वह किसी ग्रैंडस्लैम के अंतिम चार में पहुंची है। इटली की 12वीं वरीयता प्राप्त पाओलिनी अब तक 16 ग्रैंडस्लैम खेलकर पहले या दूसरे दौर में बाहर होती आई है । उन्होंने इस साल जनवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन में चौथे दौर में जगह बनाई थी। अब उनका सामना दूसरी रैंकिंग वाली एरिना सबालेंका या 17 वर्ष की गैर वरीय मीरा आंद्रीवा से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक की टक्कर तीसरे नंबर पर काबिज कोको गॉ से होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *