Tue. Apr 29th, 2025

मध्य प्रदेश के बजट में वित्तमंत्री ने किस वर्ग को क्या सौगात दी

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया। वित्तमंत्री ने कहा, सामाजिक समरसता और सद्भाव हमारी सरकार की प्राथमिकता है। हमें खाली खजाना मिला और कोविड की चुनौती थी। हमारी सरकार ने कोविड पर नियंत्रण किया और अर्थव्यवस्था को सुधारा। प्रदेश में 24200 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। चार हजार से अधिक आरक्षकों की भर्ती की जाएगी। सीएम तीर्थ दर्शन योजना फ‍िर शुरू की जाएगी। गैस पीड़‍ितों को पेंशन देगी राज्‍य सरकार। पुजारियों को मानदेय दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि यह प्रदेश की जनता के हित का बजट होगा, कोरोना संकट के बावजूद यह सर्वसमाज के हित में होगा। इस बजट में कोई नया कर नहीं लगा है और जो कर लगा है ना ही उसमें कोई बढ़ोतरी कर रहे हैं। इसके पहले विधानसभा में हुई कैबिनेट की बैठक में बजट को मंजूरी दी गई। बजट भाषण शुरू होने से पहले सदन में सबसे पहले सीएम ने खंडवा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान को श्रद्धांजलि दी। बजट भाषण के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही 4 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट भाषण में कहा कि बिजली बिल में राहत दी गई है। 32000 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को उपलब्ध कराई। चंबल एक्सप्रेस वे के निर्माण की कार्य शुरू कर दिया। लोक निर्माण विभाग का बजट 6866 करोड़ रुपये का है। 6064 करोड़ का पीएचई का बजट है। शहरी क्षेत्रों के लिए जलजीवन मिशन प्रस्तावित है। स्कूल और आंगनबाड़ी में पेयजल की आपूर्ति का अभियान चलाया। नवकरणीय ऊर्जा 44152 करोड़ का बजट प्रस्तावित है। सीएम राइज योजना शुरू करेंगे, 9200 स्कूल सर्वसुविधायुक्त बनेंगे। मध्य प्रदेश में शिक्षण गुणवत्ता सुधार के लिए 26000 करोड़ खर्च करेंगे। अनुसूचित जाति वर्ग- ज्ञानोदय स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम में अपग्रेड किया जाएगा। कुपोषण को लेकर पोषण नीति तैयार कर रहे हैं। पोषण वाटिका की स्थापना की जा रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मिशन निरामय शुरू होगा।

मध्य प्रदेश यूथ गेम्स की अगुवानी करेगा

वित्तमंत्री ने कहा कि 2022 में मध्य प्रदेश यूथ गेम्स की अगुवानी करेगा। इंदौर, भोपाल और रीवा मेडिकल कॉलेज में कैंसर यूनिट बनेगी। 3250 मेडिकल की सीटें दी जाएंगी। मध्‍य प्रदेश में 23 मेडिकल कॉलेज होंगे। मध्य प्रदेश में 7 नए मेडिकल कॉलेज की घोषणा पर महेश्वर से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने आपत्ति जताते हुए कहा कि छह नाम लिए सिर्फ महेश्वर को छोड़ दिया। मध्य प्रदेश में 75 हजार हेक्‍टेयर बंजर जमीन को खेती योग्‍य बनाएंगे। 44 लाख किसानों को आठ हजार करोड़ का फसल बीमा दिलाया गया। सरकार मार्कफेड और नगरीय आपूर्ति निगम को दो हजार करोड़ रुपये की मदद देगी। एक जिला एक उत्‍पाद कार्यक्रम के तहत कोल्‍ड स्‍टोरेज बनाए जाएंगे। एक हजार गौ शालाएं बनाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *