कार चोर पुलिसवाला, पुलिस ने पकड़ा तो हुआ हैरान करने वाला खुलासा
ग्वालियर, मध्य प्रदेश ग्वालियर के मुरार थाना पुलिस ने एक चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। जिसका सरगना राजगढ़ में पदस्थ पुलिस आरक्षक निकला है। बीते दिनों डबरा पुलिस ने उस आरक्षक को स्कॉर्पियो चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गैंग के दो सदस्यो ने तीन चोरियो का खुलासा किया है। इस गैंग को आरक्षक चोरी के लिए लाने और छोड़ने का काम करता था। जबकि इस गैंग में शामिल एक चोर आरक्षक के साथ जेल में बंद है। जिनको पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी।
मुरार थाना क्षेत्र में लगातार चोरियो की वारदात बढ़ती जा रही थी। जिसे लेकर पुलिस ने चोर को पकड़ने के लिए एक टीम को लगाया था टीम ने सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर बड़ागांव खुरेरी निवासी करुआ और मेहरा कॉलोनी थाटीपुर निवासी अरुण को गिरफ्तार किया। जिसे पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने तीन चोरियो की वारदात करना कबूल किया हैं। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी की एक R1-5 बाइक और चोरी किये गए सोने-चांदी के जेवरात जिनकी कीमती करीब 05 लाख रुपये हैं जिसको पुलिस ने बरामद कर जप्त किया है। पकड़े गये आरोपी आदतन अपराधी है जिनके थानों में पूर्व से अपराध दर्ज हैं। पकड़े गये करुआ के खिलाफ अलग-अलग थानो में 20 चोरी के अपराध दर्ज है।
गिरफ्तार दोनों चोरों ने पुलिस को बताया कि इस गैंग में राजगढ़ में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक रवि जाटव और एक अन्य चोर बॉबी इस गैंग में शामिल है। आरोपी आरक्षक रवि जाटव चोरों की इस गैंग को कार से लेकर आता था। जिस घर में चोरी करना होती थी उसे पहले ही चिन्हित करता था और साथी चोरों को उस घर पर छोड़ता था। चोरी होने के बाद आरक्षक इन चोरों को वहां से वापस कार में ले जाता था और चोरी के गहने राजगढ़ में बेच देता था। लेकिन अभी इन दोनों को कुछ दिनों पहले डबरा सिटी थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो चोरी के मामले में आरक्षक रवि और उसके साथी बॉबी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
