Thu. Feb 12th, 2026

कोर्स अधूरा पेपर पूरा_छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा शिक्षा विभाग

क्या शिक्षा विभाग बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है या फिर सरकार ही बच्चों के भविष्य को प्रति लापरवाह है यह सवाल तब उठता है जब साल भर कभी चुनाव कभी जनगणना और कभी एसआईआर की ड्यूटी में लगे शासकीय शिक्षक सब कुछ करते हैं लेकिन केवल बच्चों को नहीं पढ़ा पाते क्योंकि सरकारी आदेश है पालन करना है। कई सरकारी स्कूलों में चुनावी ड्यूटी और एसआईआर के चलते दसवीं और बारहवीं कक्षाओं का कोर्स पूरा नहीं हो पाया और मध्यप्रदेश शासन ने इस बार बोर्ड परीक्षा भी समय से पहले ही आयोजित कर दीं। बोर्ड परीक्षाओं पर बच्चों का भविष्य निर्भर होता है लेकिन मध्य प्रदेश शासन को ना इसकी परवाह है और ना ही जरूरत क्योंकि बच्चे पढ़ेंगे तो रोजगार मांगेंगे और सरकार ने रोजगार के‌ नाम पर दस हजार मुद्रा लोन की व्यवस्था कर दी है जिससे बच्चे बिना पढ़े ही कम से कम चाय पकौड़े का ठेला तो लगा ही‌ लेंगे। वैसे भी चाय पकौड़े की टपरी‌ खोलने के लिए खास योग्यता की आवश्यकता नहीं होती। आज से बोर्ड परीक्षा शुरू हो चुकी है और सख्ती इस कदर कि छात्र छात्राओं की गहन तलाशी ली जा रही है कि कोई नकल पर्ची तो नहीं है। पुलिस के इंतजामात भी हैं और प्रशासनिक अधिकारी उड़नदस्तों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण भी करेंगे लेकिन बच्चों को यह कोई‌‌ नहीं पूछेगा कि आपका कोर्स पूरा हुए बगैर हमने परीक्षा संचालित करवा दीं तो आप पेपर में क्या लिखेंगे आपका भविष्य क्या होगा और कैसे अपने मांँ बाप के सपने पूरे करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed