Tue. Jul 7th, 2026

मानसून फिर हुआ सक्रिय, आज 66 जिलों में मेघगर्जन-बिजली और बारिश की चेतावनी, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम और मानसून की सक्रियता के कारण मंगलवार को करीब 65 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि 1 जून से 6 जुलाई तक अनुमान बारिश 134.5 मिलीमीटर के सापेक्ष 73.4 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई जो कि सामान्य से 45 फीसदी कम है।

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, गहरे कम दबाव के असर से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 से 13 जुलाई तक बादलों की आवाजाही के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान मेघगर्जन, वज्रपात के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के भी आसार हैं। अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन की संभावना नहीं है लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान है।

मंगलवार को इन जिलों में अलर्ट

भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट): आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।

हल्की से मध्यम बारिश/वज्रपात/मेघगर्जन यलो अलर्ट: कानपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर, शामली, बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कासगंज, बदायूं, सँभल, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, सुल्तानपुर, अंबेडकर, आजमगढ़, जौनपुर, गाज़ीपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर और संत रविदास नगर में हल्की से मध्यम बारिश/50-60 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से हवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed