Mon. May 25th, 2026

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी का निधन

पौड़ी-   उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी का बीती रात हृदयाघात से निधन हो गया। एनडी सरकार में शिक्षा मंत्री रहे नरेंद्र सिंह भंडारी के निधन की खबर से कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, पार्टी प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार, गढ़वाल महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष माधवी रावत, पौड़ी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कुंज बिहारी नेगी, पूर्व विधायक एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं ने भंडारी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया है। नरेंद्र सिंह भंडारी ने वर्ष 2002 से 2007 तक नारायण दत्त तिवारी सरकार में बतौर शिक्षा मंत्री सेवा दी थी। पौड़ी से विधायक भी रहे। नरेंद्र सिंह भंडारी ने कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष भी रहे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी के निधन पर दिवंगत की आत्मा की शांति व शोक संतप्त स्वजन को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *