Tue. Apr 29th, 2025

अब शाम 7 से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन जारी रहेगा, मंदिरों में 5 लोगों का होगा एक साथ प्रवेश

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक्टिव केस 600 से कम होने के बाद आज से प्रदेश को पूरी तरह से अनलॉक कर दिया गया है। अब शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू और सप्ताह में शनिवार और रविवार (वीकेंड लॉकडाउन) लगेगा। बाजार सुबह 7 बजे शाम 7 बजे तक खुलेंगे। मंदिरों में एक बार में 5 लोग ही दर्शन कर सकते हैं। दो पहिया वाहनों पर सिर्फ दो लोग चल सकेंगे। रिक्शा चालक सहित तीन व्यक्ति और चार पहिया वाहन पर केवल चार व्यक्तियों के बैठने की अनुमति है।

इसके अलावा खुले में कोई भी अंडा मांस मछली की दुकानों को नहीं खोला जाएगा।कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए बंद स्थानों पर ही दुकान खुल सकती है। शव यात्रा में कोविड-19 नियम के तहत 20 व्यक्ति ही शामिल हो सकते हैं। बाजारों के खुलने वाली दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाना अनिवार्य है।

कोविड-19 संक्रमण मिलने पर तत्काल कंट्रोल रूम को दे सूचना
सीएमओ लखनऊ संजय भटनागर ने बताया कि, अगर किसी भी परिवार यह किसी भी बाजार में कोई भी को कोविड-19 हुआ कंट्रोल रूम को सूचना देगा। सैनिटाइजेशन कराए जाने की व्यवस्था जिला प्रशासन की टीम के द्वारा की जा रही है हर बाजार और खुलने वाले स्थान पर 24 घंटे में सैनिटाइजेशन कराने की व्यवस्था की जाएगी।

मंगलवार से राजधानी में एक लाख दुकानें खुल जाएंगी। इसके लिए सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है। अच्छी बात ये है कि अभी सारे मार्केट कंटेनमेंट जोन के बाहर हैं। दुकानदारों और मार्केट संचालकों ने कोरोनावायरस से बचाव के लिए बाजार खोलने से पहले कस्टमर्स के लिए 5 पॉइंट्स में नियम भी बनाया है। अगर कोई इन नियमों को तोड़ता है तो उसके खिलाफ पुलिस की मदद से कार्रवाई भी करवाई जाएगी।

1. बगैर मास्क आने पर किसी भी कस्टमर को सामान नहीं दिया जाएगा।

2. मार्केट में आने और दुकान के बाहर खड़े होने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

3. मार्केट के एंट्री गेट पर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग से जांच होगी।

4. सभी को अपना हैंड सैनिटाइज करना होगा।

5. अगर किसी में लक्षण है तो उसे मार्केट में नहीं आने दिया जाएगा।

लखनऊ में 350 से ज्यादा बाजार खुलेंगे

लखनऊ अनलॉक होने के पहले ही दिन अमीनाबाद, भूतनाथ, आलमबाग, महानगर, गोमती नगर पत्रकार पुरम, तेलीबाग, हजरतगंज, जनपद, नाका, चारबाग, नाजा, नक्खास, चौक, ठाकुरगंज, कपूरथला, मड़ियावं, डंडैया समेत सभी बाजार खुल जाएंगे। लखनऊ से करीब 500 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। कारोबारियों ने बाजारों को सैनिटाइज कराने की मांग की है। लखनऊ व्यापर मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि लखनऊ में छोटे बड़े 350 से ज्यादा बाजार हैं।

40 दिन बाद ट्रैक पर दौड़ेगी लखनऊ मेट्रो

बुधवार से राजधानी लखनऊ में शुरू होगी मेट्रो सेवा। करीब 40 दिन लखनऊ के लोग मेट्रो में सफर कर पाएंगे। लखनऊ में 1 मई से मेट्रो सेवाएं बंद थीं। लखनऊ मेट्रो की तरफ से कहा गया है कि सरकार की ओर से जारी कोविड प्रोटोकाल को फॉलो करते हुए मेट्रो चलेगी। जिस तरह कोरोना कर्फ्यू के लिए नियम तय किए हैं।

अनलॉक की ये गाइडलाइन…

  • कोरोना के अभियान में जुड़े फ्रंटलाइन सरकारी विभागों में पूर्ण उपस्थिति रहेगी। सरकारी कार्यालय 50% उपस्थिति के साथ खुलेंगे, जो 50% कर्मी रहेंगे उन्हें रोटेशन में बुलाया जाएगा। प्रत्येक कार्यालय में कोविड-19 टैक्स की स्थापना अनिवार्य होगी।
  • प्राइवेट कंपनियों के कार्यालय में मास्क की अनिवार्यता रहेगी, दो गज की दूरी के साथ सैनिटाइजर का प्रयोग करना होगा। कंपनियां वर्क फ्रॉम होने की व्यवस्था लागू करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। कार्यालय में कोविड-19 टैक्स की स्थापना अनिवार्य होगी।
  • औद्योगिक संस्थान खुले रहेंगे, अभी तक लागू किए गए सभी नियम औद्योगिक संस्थान से जुड़े कर्मचारियों के लिए अनिवार्य रहेंगे।
  • सब्जी मंडियां पहले की तरह खुली रहेंगी। लेकिन घनी आबादी में संचालित सब्जी मंडियों में प्रशासन खुले स्थान पर संचालित करवाते हुए खुलवाएं। प्रत्येक सब्जी मंडी स्थल पर कोविड-19 लाइन देश की अनिवार्यता रहेगी।
  • रेस्टोरेंट में होम डिलीवरी की अनुमति रहेगी। इसके अतिरिक्त हाइवे और एक्सप्रेस-वे के किनारे के ढाबे खोलने की अनुमति होगी। 2 गज की दूरी के साथ मास्क लगाना जरूरी है।
  • कोचिंग, संस्थान, सिनेमा, स्विमिंग पूल, क्लब और शॉपिंग मॉल्स अभी बंद रहेंगे।
  • जनपद के अंदर बसों को चलाने की अनुमति स्थिति के साथ होगी। संचालन के दौरान ड्राइवर और कंडक्टरों को मास्क का उपयोग करना अनिवार्य होगा। यात्रियों को भी मास्क, फेस कवर पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही बसों का नियमित सैनिटाइजेशन किया जाएगा। बसों में बैठने से पूर्व परिवहन निगम बस स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों की जांच होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *