Tue. Apr 29th, 2025

अब नगर विधायक वाजिब अली भी बोले-:बसपा और निर्दलीयों ने बचाई सरकार, सत्ता में मिले भागीदारी

सियासी मानसून में बयानों की बारिश का दौर जारी है। मंत्रिमंडल को विस्तार को लेकर पायलट कैंप ही नहीं बसपा से आए विधायकों में भी बेचैनी है। उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र गुढ़ा के बाद अब नगर विधायक वाजिब अली ने भी कहा है कि हमारे और निर्दलीय विधायकों की वजह से ही गहलोत सरकार बची है। अन्यथा संख्या बल के आधार पर हालात तो सभी को मालूम थे। सरकार को स्थिर रखने में बसपा विधायकों की भूमिका है।

वाजिब अली ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया से बताया कि अगर मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हुई तो जिन्हें जिम्मेदारी मिलेगी वे भी सरकार के एजेंडे को पूरा नहीं कर पाएंगे। इससे जिम्मेदार व्यक्ति और सरकार की बदनामी हाेगी। जो सरकार के संकट मोचक रहे हैं उन्हें सत्ता में भागीदारी दी जानी चाहिए। उनके कार्यकर्ताओं की राजनीतिक नियुक्तियां हाें।

अल्पसंख्यकों को भी विशेष तौर पर मान-सम्मान मिलना चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि वे किसी लोभ-लालच से नहीं बल्कि अपने क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गतिरोध जैसी कोई बात नहीं है। हां, लोकतांत्रिक व्यवस्था में कई बार ऐसा मनमुटाव हा़े जाता है। मिल बैठकर सभी समस्याओं का समाधान संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *