Thu. May 22nd, 2025

कर्नाटक से लेकर पंजाब, यूपी तक सिसासी हलचल तेज, इस्तीफे की पेशकश से BS Yediyurappa का इन्कार

दिल्ली। देश में सियासी हलचल तेज हो गई है। खासतौर पर उन राज्यों में जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें पंजाब और यूपी भी शामिल हैं। भाजपा खेमे से संकेत हैं कि पार्टी उत्तराखंड के बाद अब कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व ने BS Yediyurapp से इस्तीफा मांग लिया है। BS Yediyurapp अभी भले ही इन्कार कर रहे हैं, लेकिन वे किसी भी समय अपनी सेहत का हवाला देते हुए इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। BS Yediyurapp लगातार विवादों में हैं। कर्नाटक में अपनी ही पार्टी में उनका विरोध हो रहा है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि पर्दे के पीछे से उनका बेटा सरकार चला रहा है। कई विधायक मंत्री असंतुष्ट हैं। बहरहाल, BS Yediyurapp इस्तीफा देते हैं तो अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर सभी की नजर टिक जाएगी। शनिवार सुबह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने इस्तीफे की पेशकश नहीं की है। कहा यह भी जा रहा है कि वे इस्तीफा देने को तैयार हैं, लेकिन अपने बेटे और बेटी के लिए मंत्री पद मांग रहे हैं।

कैप्टन को मनाने की कवायद तेज

पंजाब का सियासी झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। खबर है कि पार्टी आलाकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। यह बात कैप्टन अमरिंदर सिंह का रास नहीं आ रही है। बीती रात भी उन्होंने इसका विरोध जताते हुए सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी। इस बीच, पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश रावत आज चंडीगढ़ में रहेंगे और कैप्टन से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि आज पंजाब का कलह खत्म हो सकता है और कोई बड़ा ऐलान भी हो सकता है। इस बीच, सिद्धू ने पंचकूला में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ से मुलाकात की। 30 मिनट की मुलाकात के बाद सिद्धू ने जाखड़ को अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक बताया। इसके बड़े मायने बताए जा रहे हैं।

लखीमपुर खीरी में प्रियंका वाड्रा

उत्तर प्रदेश में प्रियंका वाड्रा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रियंका वाड्रा शनिवार को लखीमपुर खीरी पहुंची जहां बदसलूकी का शिकार महिला से मिली। प्रियंका लगातार आरोप लगा रही है कि यूपी में कानून का राज नहीं है। वे पंचायत चुनाव के दौरान फैली हिंसा का मामला उठा रही हैं। वे समाजवादी पार्टी की उस महिला प्रस्तावक से भी मिलीं, जिसके साथ बदसलूकी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *