Mon. Apr 28th, 2025

ISRO की अंतरिक्ष में बड़ी छलांग, धरती की निगरानी करने वाला पहला सैटेलाइट करेगा लॉन्च

चेन्नई । स्वतंत्रता दिवस से 3 दिन पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अंतरिक्ष विज्ञान में नया इतिहास रचने की तैयारी कर रहा है। ISRO पहली बार धरती की निगरानी करने वाले देश के पहले सैटेलाइट की लॉन्चिंग करेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 12 अगस्त को सुबह 5.43 बजे पर उपग्रह EOS-03 का प्रक्षेपण किया जाएगा। इसरो के इस सैटेलाइट लॉन्चिंग से मौसम संबंधी जानकारियों को समझने में और अधिक जानकारी प्राप्त होगी।

अंतरिक्ष में बढ़ेगी भारत की ताक

रीयल टाइम इमेजिंग में मिलेगी मदद

इसरो के मुताबिक यह सैटेलाइट अपने संबंधित क्षेत्रों की रीयल-टाइम इमेजिंग देगा और इसका उपयोग प्राकृतिक आपदाओं, अल्पकालिक घटनाओं की निगरानी के लिए भी किया जा सकता है। इसके अलावा कृषि, वानिकी, खनिज विज्ञान, आपदाओं की चेतावनी और समुद्र विज्ञान से संबंधित जानकारी देने का काम करेगा।

इसरो ने इस साल भेजे ब्राजील के सैटेलाइट

इस साल 28 फरवरी को भी इसरो ने पहले मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था। भारत का रॉकेट 28 फरवरी को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से पहली बार ब्राजील का उपग्रह लेकर अंतरिक्ष में रवाना हुआ था। ब्राजील के अमेजोनिया-1 और 18 अन्य उपग्रहों को लेकर भारत के पीएसएलवी सी-51 ने श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *