Thu. Sep 3rd, 2026

स्वास्थ्य परीक्षण:चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर शुरू, 251 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

दौसा लालसोट उपखंड के श्यामपुरा कला गांव मुख्यमंत्री राजस्थान निरोगी चिरंजीवी स्वास्थ्य प्रथम शिविर का शुभारंभ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में किया गया। शिविर का उद्घाटन भी डिप्टी सीएमएचओ डॉ. धीरज शर्मा नेकिया गया। शिविर में आमजन को स्वास्थ सेवाओं से लाभान्वित करते हुए 251 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

इसमें 13 व्यक्तियों को उपचार के लिए उच्च स्तर पर चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया। आमजन को चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के संबंध में जागरुक करते हुए। योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में नेत्र रोग, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, आयुष चिकित्सक, फिजीशियन डॉ.एचएन मीणा, डा.राजकुमार सेहरा, चंद्रभान सिंह एडवोकेट, शंभू लाल मीणा गोकुलपुरा आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed