Sat. Jun 27th, 2026

नैनीताल में स्कूलों ने निकाली जागरूकता रैली

नैनीताल। जिला प्रशासन की मुहिम पर आयोजित स्वच्छता महा अभियान में स्कूलों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर में संचालित स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने सोमवार को जिले में सफाई का महा अभियान चलाए जाने का ऐलान किया था। इसके तहत सोमवार को स्कूली बच्चों ने तल्लीताल से मल्लीताल तक जन जागरूकता रैली निकाली। जिसमें स्कूली बच्चों ने स्लोगन तथा पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। छात्रों ने जागरूकता को लेकर पर्चे भी बांटे। अभियान में जीआईसी, जीजीआईसी, शहीद सैनिक, सीआरएसटी, एमएल साह, निशांत समेत अन्य स्कूलों से छात्र शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed