Sat. Apr 25th, 2026

पदक विजेता मोहम्मद जैद और अंशिका को किया सम्मानित

दून पब्लिक स्कूल भानियावाला के छात्रों ने इंटरनेशनल सोसायटी फॉर ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा सात के मोहम्मद जैद ने ऑल इंडिया लेवल पर पहला स्थान और कक्षा 6 की छात्रा अंशिका नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

सोमवार को भानियावाला स्थित दून पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन सोहनलाल रतूड़ी और स्कूल की डायरेक्टर सरोज रतूड़ी ने मोहम्मद जैद और अंशिका नेगी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मोहम्मद जैद ने इंटरनेशनल सोसायटी फॉर ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता है। वहीं अंशिका नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा नैना वेदांत, अश्विन पंवार, वेदांत, अंशुल रावत, हरमन उनियाल, वेदांत वैष्णवी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसके लिए उन्हें भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *