Sat. Apr 25th, 2026

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, आज और कल बर्फबारी के आसार

 देहरादून :  उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने के कारण प्रदेश में बादलों ने डेरा डाल लिया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज और कल प्रदेश के ज्यादातर हस्सों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा व बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। चोटियों में हिमपात से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में सुबह से मौसम शुष्क

मंगलवार को प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में सुबह से मौसम शुष्क रहा, लेकिन दोपहर बाद पर्वतीय क्षेत्रों में बादल उमड़ने लगे, देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में भी शाम को बादल छा गए। लेकिन, कहीं भी वर्षा या बर्फबारी नहीं हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है। साथ ही पाकिस्तान की ओर से साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी हिमालयी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। जिससे बुधवार को प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाये रह सकते हैं।

इन पांच जिलों में हो सकती है वर्षा और बर्फबारी

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *