पिथौरागढ़ के चार ब्लाॅकों में जल्द शुरू होगी जायका परियोजना
पिथौरागढ़। जायका परियोजना के तहत पिथौरागढ़ जिले के चार विकासखंडों के ग्रामीण जापानी तकनीक से फल और सब्जियों का उत्पादन करेंगे। जायका परियोजना के जल्द शुरू होने की उम्मीद हैं। देहरादून से आई जायका की टीम ने चयनित चार विकासखंडों का सर्वे कर लिया है। पिथौरागढ़ जिले में जायका परियोजना के तहत गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, बिण और मूनाकोट विकासखंड को चयनित किया गया है। यहां के किसानों को जायका के वैज्ञानिक और एक्सपर्ट जापानी तकनीक से फल, सब्जी उत्पादन की बारीकियां सिखाएंगे। इस परियोजना के तहत किसानों की ओर से उत्पादित किए गए फल, सब्जियों को बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा दो-दो कलस्टर भी बनाए जाएंगे। इस परियोजना के तहत उन्हीं उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा जिसका उत्पादन क्षेत्र में अच्छा होता हो। परियोजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य पहाड़ के किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है। पिथौरागढ़। जायका परियोजना के तहत स्थानीय उत्पाद सेब, माल्टा आदि को बढ़ावा दिया जाएगा। इस परियोजना में राज्य के चार जिले पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, नैनीताल और टिहरी जिले का चयन किया गया है। परियोजना के तहत फल संरक्षण केंद्रों का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा।