Sat. Jun 14th, 2025

ब्यूरोक्रेसी में नया स्वरूप / 103 आईएएस बदले, डीबी गुप्ता को हटाकर राजीव स्वरूप को बनाया मुख्य सचिव, गुप्ता अभी पदविहीन

जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार आधी रात 12:00 बजे ब्यूराेक्रेसी का स्वरूप अचानक बदल दिया। एकसाथ 103 अाईएएस के तबादले किए गए। चाैंकाने वाला फैसला डीबी गुप्ता की जगह राजीव स्वरूप काे नया मुख्य सचिव बनाने का रहा। गुप्ता तीन माह बाद रिटायर होने वाले थे और उन्हें अभी काेई पद नहीं दिया गया है। उनके छुट्‌टी पर जाने की चर्चा है।

जयपुर में तो संभागीय आयुक्त से लेकर कलेक्टर और जेडीसी तक बदल दिए गए। तीन एसीएस भी बदले हैं। कोरोना का प्रबंधन संभाल रहे चिकित्सा विभाग के एसीएस राेहित कुमार सिंह काे अब राजीव स्वरूप की जगह गृह विभाग की कमान दी गई है। 15 जिलों में नए कलेक्टर लगाए गए। जयपुर में एक बार फिर प्रमोटी आईएएस अंतर सिंह नेहरा को कलेक्टर लगाया है।

पांच संभागीय आयुक्त भी बदले हैं। सोमनाथ मिश्रा को संभागीय आयुक्त, जयपुर लगाया गया है। जयपुर विकास प्राधिकरण में अब गौरव गोयल को जेडीसी लगाया गया है। अभी यह जिम्मा टी. रविकांत संभाल रहे थे। मंत्रियाें से विवाद सहित अन्य कंट्रोवर्सी वाले अफसरों सुबोध अग्रवाल, संदीप वर्मा, श्रेया गुहा, नरेशपाल गंगवार, कुंजीलाल मीणा, आरुषी मलिक, गौरव गोयल, मुक्तानंद अग्रवाल, प्रदीप झाझड़िया सहित अन्य अफसरों को किसी न किसी विवाद के कारण उनके मौजूदा विभाग से हटा दिया गया है।

2 बड़े सवाल

1 डीबी गुप्ता को कहां लगाएंगे, वे वीआरएस तो नहीं लेंगे ?
1983 बैच के आईएएस डीबी गुप्ता का 3 माह बाद रिटायरमेंट है। अभी उन्हें किसी पद पर नहीं लगाया गया है। ऐसे में चर्चा है कि उन्हें कोई दूसरा पद मिलेगा या फिर वह 3 महीने पहले ही वीआरएस ले लेंगे।

2 नए सीएस चार माह में होंगे रिटायर, एक्सटेंशन मिलेगा?
1985 बैच के आईएएस राजीव स्वरूप 31 अक्टूबर को रिटायर होंगे। ऐसे में चर्चा है कि क्या वे चार माह ही सीएस रह पाएंगे या राज्य सरकार उनके काम को देखते हुए तीन या छह महीने का सेवा विस्तार देगी। अगर सरकार ने ऐसा किया ताे वे जनवरी या अप्रैल 2021 तक सीएस के पद पर रह सकते हैं।

रोहित सिंह अब गृह विभाग के एसीएस
चिकित्सा विभाग के एसीएस राेहित कुमार सिंह काे गृह विभाग की कमान दी गई है। जबकि उद्योग विभाग के एसीएस सुबोध अग्रवाल को माइंस और पेट्रोलियम में लगाया गया है। प्रशासनिक सुधार विभाग के एसीएस आर वेंकटेश्वरन को राजस्व बोर्ड में चेयरमैन लगाया गया है। प्रमुख सचिव अखिल अरोड़ा को चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण विभाग की कमान दी गई है। भाजपा सरकार में आईटी, आयोजना जैसे महत्वपूर्ण विभाग में पांच साल तक थे।

समित शर्मा जोधपुर के संभागीय आयुक्त
चिकित्सा विभाग के एसीएस राेहित कुमार सिंह काे गृह विभाग की कमान दी गई है। जबकि उद्योग विभाग के एसीएस सुबोध अग्रवाल को माइंस और पेट्रोलियम में लगाया गया है। प्रशासनिक सुधार विभाग के एसीएस आर वेंकटेश्वरन को राजस्व बोर्ड में चेयरमैन लगाया गया है। प्रमुख सचिव अखिल अरोड़ा को चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण विभाग की कमान दी गई है। भाजपा सरकार में आईटी, आयोजना जैसे महत्वपूर्ण विभाग में पांच साल तक थे।

समित शर्मा जोधपुर के संभागीय आयुक्त
अजमेर, बीकानेर व भरतपुर में भी संभागीय आयुक्त बदले

  • साेमनाथ मिश्रा, जयपुर संभाग
  • डाॅ.समित शर्मा, जाेधपुर
  • डा.आरुषी मलिक, अजमेर
  • भंवर लाल मेहरा, बीकानेर
  • प्रेम चंद बेरवाल, भरतपुर में संभागीय आयुक्त।

सीएम के गृह जिले में इंद्रजीत कलेक्टर 

  • अंतर सिंह नेहरा, जयपुर कलेक्टर
  • उज्जवल राठौड़, कोटा कलेक्टर
  • महावीर प्रसाद वर्मा, श्रीगंगानगर
  • प्रकाश राजपुरोहित, अजमेर
  • जितेंद्र कुमार सोनी, नागौर
  • एन शिव प्रसाद मादान, भीलवाड़ा
  • इंद्रजीत सिंह, जोधपुर
  • सिद्धार्थ सिहाग, करौली
  • नमित मेहता, बीकानेर
  • अविचल चतुर्वेदी, सीकर
  • आशीष गुप्ता, बूंदी
  • निकया गोहाएन, झालावाड़
  • गवाड़े प्रदीप केशवराव, चूरू
  • गौरव अग्रवाल, टोंक
  • आशीष मोदी, जैसलमेर

बदले गए 15 कलेक्टराें में से 9 कलेक्टरों को जिले से हटाकर सचिवालय या निदेशालय में लगाया गया है।
इस बदलाव के 2 बड़े कारण…

  1. प्रदेश में अफसर व मंत्रियों में बन नहीं रही थी।
  2. अगस्त में निकाय चुनाव की फील्डिंग भी जमी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed