Tue. Jun 2nd, 2026

एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 31 IAS अफसरों का तबादला, बदले गए कई विभागों के आयुक्त

चंडीगढ़  IAS Transfer हरियाणा सरकार ने बृहस्पतिवार को एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 31 और हरियाणा प्रशासनिक सेवा (एचसीएस)पांच अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए। तबादला किये गए आईएएस अधिकारियों में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) राजा शेखर वुंडरू शामिल हैं, जिन्हें मत्स्य विभाग का एसीएस नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जारी अधिसूचना के मुताबिक उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष विनीत गर्ग को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed