Sun. Jun 7th, 2026

बसपा के 6 विधायकों का कांग्रेस मे विलय का मामला:कांग्रेस को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने स्पीकर को ही मामला तय करने के आदेश दिए

6 बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय की मामले में मदन दिलावर की याचिका पर हाईकोर्ट ने सोमवार को अपना फैसला सुनाया। जिसमें कोर्ट द्वारा स्पीकर को मामला तय करने के आदेश दिए। साथ ही स्पीकर द्वारा मदन दिलावर की याचिका रद्द करने के आदेश को अपास्त भी किया गया। सभी पक्षों की बहस रिकॉर्ड पर लेने के बाद फैसला सुनाया गया। जिसके बाद कांग्रेस को राहत मिल गई है। अब स्पीकर को ये फैसला करना है कि विलय सही है या गलत।

गौरतलब है कि विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के लिए विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने 18 सितंबर 2019 को मंजूरी दी थी। भाजपा विधायक मदन दिलावर ने इसे कोर्ट में चुनौती दी थी। दिलावर की दलील थी कि विधायकों के मर्जर के स्पीकर के आदेश पर रोक लगाई जाए और आखिरी फैसला होने तक 6 विधायकों के वोटिंग राइट्स पर भी स्टे लगाया जाए। इस मामले में खुद बसपा ने भी अर्जी लगाई थी। उसका कहना था कि बागी विधायकों को विधानसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं होने दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed