Tue. May 7th, 2024

किसान यात्रा से पहले कई सपा नेता गिरफ्तार, कुछ घर में किए गए नजरबंद

लखनऊ |

किसान बिल के खिलाफ दिल्ली में किसानों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसके समर्थन में समाजवादी पार्टी आज प्रदेश भर में किसान यात्राओं का आयोजन कर रही है। इसी शुरुआत कन्नौज के ठठिया से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अध्यक्षता में शुरू होगी। इसको देखते हुए यूपी पुलिस पहले से ही सतर्क हो गई है। सोमवार की सुबह लखनऊ में अखिलेश यादव के आवास तक का एरिया सील कर दिया गया है। यहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा कई सपाई को नजरबंद कर दिया गया है।

सपा की किसान यात्रा का लाइव अपेडट-

– सपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे हेमराज वर्मा को पुलिस ने उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूर्व मंत्री को न्यूरिया थाने ले जाया गया । समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष की नुमाइंदगी में सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर ही धरने पर बैठे। सभी को पुलिस की नजरबंदी में रखा गया है।

– पीलीभीत में  सपा जिलाध्यक्ष को पार्टी कार्यालय पर और पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद को उनके घर पर ही नजर बंद कर दिया गया। चप्पे चप्पे पर फोर्स तैनात। एएसपी डा.पवित्र मोहन त्रिपाठी की अगुवाई में पुलिस बल सड़कों पर है। डिग्री कॉलेज चौराहे पर सीओ सिटी ने खुद मोर्चा संभाला हुआ है। तो वहीं बाकी सभी चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

– बदायूं के दातागंज में सपा जिला अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव एवं उनके बेटे पूर्व ब्लाक प्रमुख अवनीश यादव पुलिस ने आवास के अंदर घेरा। पुलिस ने पिता-पुत्र दोनों नेताओं के मोबाइल भी जब्त कर लिए हैं। उझानी में पूर्व मंत्री विमल कृष्ण, बिसौली में पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य भी नजर बंद है। श्हर में मुख्तार बाबा, सहित अभी पदाधिकारियों के घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया।

– लखीमपुर में पुलिस की नाकेबंदी, सपा नेता हिरासत में।

– अखिलेश के कन्नौज आने से पहले हिरासत में लिए गए सपा के कई विधायक और कार्यकर्ता।

– वाराणसी में कैन्ट पुलिस ने सिकरौल सेंट्रल जेल रोड़ निवासी सपा नेता मनोज यादव  उर्फ गोलू के आवास पर पहुंची है। एसपी सिटी ने कहा कि किसान आंदोलन से जुड़ी जो भी कार्यक्रम है उस पर नजर रखी जा रही है।

– लखनऊ में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के एमएलसी राजपाल कश्यप और आशु मलिक को हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *