Sun. Jun 7th, 2026

चोटिल हेनरिक्स टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच से बाहर

हैमस्ट्रिंग खिंचाव से जूझ रहे ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला मोइजेस हेनरिक्स भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे दिन-रात के अभ्यास मैच से बाहर हो गए हैं. 33 साल के हेनरिक्स को 12 सदस्यीय ऑस्ट्रेलिया-ए टीम में चुना गया था, हालांकि वह टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, ‘हरफनमौला मोइजेस हेनरिक्स हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण गुलाबी गेंद से खेला जाने वाला दूसरा अभ्यास मैच नहीं खेल सकेंगे. ‘

ऑस्ट्रेलिया के चोटिल खिलाड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है. क्वींसलैंड के हरफनमौला जैक विल्डरमथ को उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया-ए टीम में शामिल किया गया है.

सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर चोट के कारण शुरुआती टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं. युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की को सिर में चोट लगी है, जबकि जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार को भी मामूली चोटें हैं. 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 17 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा, जो दिन-रात का होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed