तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
भिंड। भारौली थाना क्षेत्र अंतर्गत भिण्ड भारौली मार्ग पर बेसली नदी के पुल के पास सुबह-सुबह बारात से लौट रहे एक युवक की तेज रफ्तार ट्रक के नीचे दबने से मृत्यु हो गई। प्राप्त घटनाक्रम अनुसार मृतक नारायण सिंह पुत्र स्व. बसंत सिंह, आयु 28 साल, निवासी करके का पुरा, बड़ी कोन्थर, थाना पोरसा भारोली से सुबह बारात से लौटे थे। बेसली पुल के पास इनकी चार पहिया गाड़ी खंती में उतर गई जिसे टूचैन करके बाहर खींच कर निकाल कर ला रहे थे तभी काली गिट्टी की डस्ट से भरे तेज़ रफ़्तार ट्रक क्रमांक UP 75 AT5660 ने युबक नारायण सिंह मैं टक्कर मार दी और बेकाबू होकर बिजली के खंभे को तोड़ता हुआ खेत में पलट गया जिसकी चपेट में आया हुआ नारायण ट्रक के नीचे ही दब गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
मौके पर पहुंचे भारौली थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लेकर मामले की विवेचना की जा रही है।
