Sun. Jun 15th, 2025

शहरी निकाय प्रमुख चुनाव:डोटासरा सहित 6 मंत्री और 14 कांग्रेस विधायक प्रतिष्ठा बचाने में सफल, आठ विधायक-एक मंत्री विफल

प्रदेश के 90 शहरी निकायों के चुनावों में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित 6 मंत्री और 14 कांग्रेस विधायक अपनी प्रतिष्ठा बचाने में कामयाब रहे हैं। निकाय प्रमुख चुनाव में कांग्रेस के आठ विधायक और एक मंत्री अपने इलाकों में कांग्रेस को नगरपालिकाओं में जीत दिलाने में नाकाम रहे इसलिए निकाय प्रमुख भी कांग्रेस के नहीं बना सके। कांग्रेस ने 90 निकायों में से 48 में निकाय प्रमुख बनाए हैं जबकि उसके पास केवल 19 निकायों में ही स्पष्ट बहुमत था।

अल्पसंख्याक कल्याण मंत्री शाले मोहम्मद के क्षेत्र पोकरण में कांग्रेस पंचायत समिति के बाद नगरपालिका चुनाव भी हार गई। हार का सबसे बड़ा कारण कांग्रेस की आपसी खींचतान को बताया जा रहा है।

6 मंत्री अपने इलाकों में कांग्रेस के निकाय प्रमुख बनाने में कामयाब

गोविंद सिंह डोटासरा के क्षेत्र लक्ष्मणगढ, रघु शर्मा के क्षेत्र में केकड़ी और सरवाड़, अशोक चांदना के क्षेत्र में नैनवा में कांग्रेस का बोड्र बनाने में कामयाब रहे हैं। सुखराम बिश्नोई के क्षेत्र सांचौर और भवंर सिंह भाटी के क्षेत्र देशनोक में निर्दलीयों के सहयोग से कांग्रेस का निकाय प्रमुख बना है। सरकारी उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी के क्षेत्र में कुचामनसिटी नगरपालिका में पहली कांग्रेस ने हाइब्रडि पफार्मूले के तहत गैर पार्षद को अध्यक्ष बनाया है।

यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोघरा सहित कांग्रेस के 8 विधायक निकाय के टेस्ट में फेल
यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोघरा सहित आठ कांग्रेस विधायक निकाय के टेस्ट में फेल साबित हुए हैं। गणेश घोघरा अपने क्षेत्र डूंगरपुर में नगरपरिषद चुनाव में कांग्रस का सभापति बनवाने में नाकामयाब रहे, यहां कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला। प्रशांत बैरवा के क्षेत्र निवाई में कांग्रेस बुरी तरह हारी। सुदर्शन रावत के क्षेत्र देवगढ, रामनिवास गावड़िया के क्षेत्र परबतसर, राकेश पारीक विजय नगर,दीपेंद्र सिंह शेखावत के क्षेत्र श्रीमाधोपुर, ब्रजेंद्र ओला के क्षेत्र में बगड़ औ रामलाल मीणा के क्षेत्र प्रतापगढ में कांग्रस निकाय चुनाव हार गई।

14 कांग्रेस विधायक प्रतिष्ठा बचाने में कामयाब, 8 कांग्रेस विधायकों के क्षेत्रों में निर्दलीयों के सहयोग से निकाय प्रमुख बने
कांग्रेस के 14 विधायक अपनी प्रतिष्ठा बचाने में कायमाब रहे। बहुमत न होते हुए भी 8 विधायकों ने निर्दलीयों के सहारे जोड़तोड़ से निकाय प्रमुख बनाए हैं; हरीश मीणा ने उनियरा,देवली, हाकम अली के क्षेत्र में फतेहपुर और रामगढ शेखावाटी, परसराम मोरदिया के क्षेत्र में लोसल, मुकेश भाकर के क्षेत्र लाडनू, जेपी चंदेलिया के क्षेत्र में चिड़ावा, डॉ. जितेेंद्र के क्षेत्र खेतड़ी और राजेंद्र गुढा के क्षेत्र उदयपुरवाटी और राजकुमार शर्मा के क्षेत्र नवलगढ में निर्दलीयों के सहयोग से कांग्रेस के निकाय प्रमुख बने हैं।

विजयपाल मिर्धा के क्षेत्र डेगाना,राजकुमार शर्मा के क्षेत्र में मुकंदगढ, रीटा चौधरी के क्षेत्र मंडावा,अमित चाचाण के क्षेत्र नोहर, राजेंद्र बिधुड़ी के क्षेत्र बेगूं, नरेंद्र बुडानिया के क्षेत्र तारानगर और भंवरलाल शर्मा के क्षेत्र सरदारशहर में कांग्रेस ने स्पष्ठ बहुमत से निकाय प्रमुख बनाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed