Wed. Jun 10th, 2026

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल से आमजन की बढ़ी मुश्किलें

भोपाल )। मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें नित नया रिकॉर्ड कायम करते हुए आम लोगों की कमर तोड़ रही हैं। लगभग हर दिन कीमतें बढ़ रही है। राजस्थान के बाद मप्र दूसरे नंबर पर है, जहां पेट्रोल-डीजल सबसे महंगा हुआ हो। इसकी वजह से महंगाई बढ़ने के साथ-साथ आमजन की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। चूंकि, इसी महीने प्रदेश सरकार अपना बजट पेश करेगी, लिहाजा आमजनों को उम्मीद है कि सरकार कुछ राहत देगी। इस बीच मप्र पेट्रोल-डीजल डीलर्स एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि पेट्रोल पर पांच एवं डीजल पर तीन रुपये प्रति लीटर तक घटाए। वर्तमान में वैट व सेस मिलाकर पेट्रोल पर 39 फीसद व डीजल पर 28 फीसद तक टैक्स वसूला जा रहा है। केंद्र सरकार भी टैक्स ले रही है। इस कारण ईंधन काफी महंगा हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed