Fri. May 8th, 2026

पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि का विरोध:कांग्रेस का आज आधे दिन मध्यप्रदेश बंद का आह्वान; कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेशभर में शनिवार को आधे दिन का बंद का आह्वान किया है। बंद सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। कांग्रेस ने बंद के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बंद में लोगों से शामिल होने की अपील की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों, पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी समेत व्यावसायिक वाहन ट्रक, बस, टैक्सी ऑटो रिक्शा संचालकों में बंद में शामिल होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *