Thu. May 21st, 2026

फर्जी पत्रकार बन करता था अवैध वसूली, ऐसे आया गिरफ्त में

हल्दूचौड़। रविवार शाम चौकी क्षेत्र के ग्राम बच्चिधर्मा स्थित धर्मेन्द्र शर्मा की ग्रिल चैनल की दुकान में पहुंचकर खुद को पत्रकार बताते हुए 35 सौ रुपये ठगने के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोप है पकड़ा गया युवक फर्जी पत्रकार है उक्त युवक लम्बे समय से फर्जी पत्रकार बन कर अवैध वसूली कर रहा था। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस आज शाम तक फर्जी पत्रकार के नाम का खुलासा कर सकती है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोनकाल में लगाये गए लाकडाउन में ग्रामीण क्षेत्रों में खुल रही दुकानों में पहुंचकर आरोपी खुद को पत्रकार बताकर दुकानदारों से अवैध वसूली की मांग कर रहा था। विगत दिवश बच्चीधर्मा स्थित धर्मेन्द्र शर्मा की दुकान पर भी आरोपी ने लॉकडाउन का उल्लंघन किये जाने की बात कहकर दुकान स्वामी से 35 सौ रुपये की ठगी की थी पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *