बारिश के बाद फिसल सकता था विमान, उड़ान बड़ौदा डाइवर्ट

भोपाल । एयरपोर्ट के आसपास शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के बीच मुंबई से भोपाल पहंुची इंडिगो की मुंबई उड़ान समय पर लैंड नहीं हो सकी। रन-वे पर पानी होने के कारण विमान फिसलने का डर था, इस कारण विमान को बड़ौदा डाइवर्ट कर दिया गया।
यात्री सुरक्षित लेकिन विलंब से परेशानी
उड़ान को समय पर डाइवर्ट करने के कारण विमान में सवार यात्रियों को सुरक्षा से संबधित कोई दिक्कत नहीं हुई। सभी यात्री सुरक्षित रहे लेकिन तीन घंटे विलंब होने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा। मुंबई से भोपाल आते समय विमान में 124 यात्री सवार थे। भोपाल से 136 यात्री मुंबई रवाना हुए। भोपाल से मुंबई जाने वाले यात्री निर्धारित समय पर राजा भोज एयरपोर्ट पहंुच गए थे। मौसम की खराबी के कारण समय सुरक्षा जांच कराने के बावजूद यात्रियों को तीन घंटे इंतजार करना पड़ा।