Sat. Aug 8th, 2026

(कैंची धाम) पहाड़ी से पत्थर गिरने से बालक घायल,पुलिस ने पहुंचाया हायर सेंटर

हल्द्वानी हरियाणा के हिसार निवासी नरेंद्र अपनी पत्नी व आठ वर्षीय बेटे युवान को लेकर कैंची धाम पहुंचे। मंदिर में दर्शन के बाद तीनों पैदल निगलाट क्षेत्र की ओर हाईवे पर बने पार्किंग स्थल की ओर रवाना हुए। तीनों कैंची से कुछ दूर पहुंचे ही थे की पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरु हो गए। तभी पत्थरों की चपेट में आकर युवान गंभीर रुप से घायल हो गया। बच्चे को गंभीर चोट पहुंचने से स्वजन परेशानी में आ गए। तभी पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों संग चोटिल हुए बच्चे को चिकित्सा केंद्र ले जाया गया जहां बच्चे का प्राथमिक उपचार देकर बालक को बेहतर उपचार के लिए 108 के माध्यम से हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा गया। परिजनों और श्रद्धालुओं ने पुलिस के इस मानवीय कार्य को सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed