Tue. Apr 29th, 2025

मानसून ट्रैक:ऊपरी हवाओं ने बदला मानसून का ट्रैक, अब 23 को उदयपुर पहुंचेगा

मानसून ने ट्रैक बदला है। इसके चलते यह प्रदेश में 20 जून नहीं, 22 या 23 जून तक राजस्थान में प्रवेश करेगा। जानकारों के मुताबिक वायुमंडलीय स्थिति ऐसी नहीं है कि मानसून रफ्तार से बढ़ सकें। इस बीच मंगलवार रात और बुधवार को छिटपुट बारिश हुई। शहर में 6, जबकि जिले के वल्लभनगर में सबसे ज्यादा 27 एमएम पानी बरसा। रात का पारा 4.1 डिग्री गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस के करीब आ गया।

माैसम विभाग के बुधवार दाेपहर जारी नए अपडेट के अनुसार राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के शेष हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए बड़े पैमाने पर वायुमंडलीय स्थिति अनुकूल नहीं है। हालांकि 5 दिनाें के दाैरान उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में धीमी गति से हलचल रह सकती है। माैसम विशेषज्ञ प्राे. नरपत सिंह राठाैड़ ने भी प्रदेश मेें 22 या 23 जून काे मानसून के प्रवेश का अनुमान लगाया है। डबाेक स्थित माैसम केंद्र के माैसम वैज्ञानिक महेश आचार्य के अनुसार ऊपरी हवाओं का रुख बदलने से अरब सागरीय मानसून का ट्रैक मामूली बदला है।

इसलिए राजस्थान मेें मानसून तय समय से कुछ देरी से आने के संकेत हैं। पहले मेवाड़-हाड़ाैती के रास्ते 20 जून काे मानसून के प्रवेश का अनुमान था। इधर बीती रात शहर सहित जिले में कई जगह हल्की-मध्यम बारिश से तापमान मेें कमी आई है। दिन का तापमान 36.0 डिग्री से घटकर 35.0 और रात का 28.0 डिग्री से घटकर 23.9 डिग्री पर आ गया है।

शहर में 6 मिमी बारिशउदयपुर शहर 6
वल्लभनगर 27
देवास 22
मदार 12
मावली 12
झाडाेल-कानाेड़ 9
काेटड़ा 8
सलूंबर 6
भींडर 5
उदयसागर 3
लसाड़िया 4
बड़गांव 2उदयपुर शहर 6
वल्लभनगर 27
देवास 22
मदार 12
मावली 12
झाडाेल-कानाेड़ 9
काेटड़ा 8
सलूंबर 6
भींडर 5
उदयसागर 3
लसाड़िया 4
बड़गांव 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *