Sat. Jun 14th, 2025

टोक्यो ओलिंपिक में 29 दिन बाकी:ओलिंपिक के दौरान नहीं रहेगा उत्सव जैसा माहौल; दर्शकों के चीयर करने और ऑटोग्राफ लेने पर बैन, शराब प्रतिबंधित

एक साल की देरी से होने वाला टोक्यो ओलिंपिक बहुत मजेदार नहीं होने वाला है। न ही खिलाड़ियों के लिए, न ही फैंस के लिए और न ही जापान की जनता के लिए। वजह- कोरोना की वजह से बनाए गए कड़े नियम। आयोजन समिति ने दर्शकों और खिलाड़ियों के लिए नए नियम जारी किए।

टोक्यो 2020 की अध्यक्ष सेइको हाशिमोतो ने चेतावनी दी है कि गेम्स को सुरक्षित रखने के लिए उत्सव जैसे माहौल से बचना होगा। आयोजकों को पार्टी जैसा वातावरण बनाने के लिए कुछ रचनात्मकता दिखानी होगी। जैसा माहौल यूरो 2020 के दौरान यूरोप में है, वैसे माहौल की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए।

इवेंट के बाद वेन्यू पर घूम नहीं सकेंगे फैंस
दर्शकों के लिए कड़े नियम लागू किए हैं। उनका वेन्यू पर एंट्री के समय तापमान नापा जाएगा। जिनके शरीर का तापमान 99.5 डिग्री से ज्यादा होगा या जिसमें बुखार के लक्षण होंगे, उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। टिकट का पैसा भी रिफंड नहीं होगा। उन्हें पूरे समय मास्क लगाना होगा। वे किसी भी तरह से चीयर नहीं कर सकेंगे। गले नहीं मिल सकेंगे। खिलाड़ियों से ऑटोग्राफ नहीं ले सकेंगे। इवेंट खत्म होने के साथ ही उन्हें घर जाना होगा। वेन्यू पर घूम नहीं सकेंगे।

खेलगांव में शराब पर रोक
ओलिंपिक के दौरान शराब प्रतिबंधित रहेगी। न तो बेची जा सकेगी और न ही सेवन किया जा सकेगा। खेलगांव में भी शराब पर रोक है। हाशिमोतो ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि ओलिंपिक जापान की आवभगत और देखभाल करने की संस्कृति को प्रदर्शित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed