माैसम अपडेट:तापमान 3 डिग्री उतरा, लेकिन तपिश बरकरार, बादलों की आवाजाही भी कम हुई, आगे गर्मी का असर जारी रहेगा

शहर में तापमान में हल्की गिरावट आई लेकिन तपिश का असर बरकरार है। वहीं बादलों की आवाजाही भी गुरुवार को कम रही। शहर में अलसुबह खुली धूप निकली और तापमान में बढ़ोत्तरी का दौर शुरू हो गया। न्यूनतम तापमान करीब 3 डिग्री की गिरावट के साथ 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हालांकि बादलों की आवाजाही नहीं होने से तपिश ज्यादा थी।
दिन निकलने के साथ धूप तेज हुई व गर्मी का असर भी बढ़ा। शहर का अधिकतम तापमान मामूली गिरावट के साथ 38.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी मानसून की सक्रियता नहीं होने से ज्यादा बारिश की संभावनाएं नजर नहीं आ रहीं। खुली धूप के साथ गर्मी का असर बरकरार रहेगा।