Tue. Apr 29th, 2025

नैनीताल समेत कुमाऊं में आज से सक्रिय रहेगा मानसून

नैनीताल : कुमाऊं में शनिवार को अधिकांश हिस्सों में मौसम करवट बदलेगा। इससे नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में बारिश की संभावना बनी है। शनिवार से मानसून के समूचे कुमाऊं अंचल सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग देहरादून के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि नैनीताल में हल्की बारिश की संभावना, पिथौरागढ़ में बारिश, चंपावत में हल्की बारिश की संभावना रहेगी। बागेश्वर में हल्की बारिश व बादल अधिकांश समय छाए रहेंगे।

शनिवार से मानसून सक्रिय होने जा रहा है, जो दो दिन तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में पानी बरसाएगा। आज से पर्वतीय क्षेत्रों में वाले सैलानी मौसम के हिसाब से ही यात्रा का कार्यक्रम बनाएं। शुक्रवार को नैनीताल में दोपहर तल कोहरा छाया, फिर छंट गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को नैनीताल में अधिकतम तापमान 23 न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस, मुक्तेश्वर में अधिकतम 22 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पिथौरागढ़ में अधिकतम 29 व न्यूनतम 20, चंपावत में अधिकतम 23 व न्यूनतम 12 व बागेश्वर में अधिकतम 28 व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में उमस वाली गर्मी हो सकती है।

मानसून आने से बारिश अच्छी होने की आशा बंधी है। किसानों को इसका सबसे अच्छा लाभ मिलेगा। धान, मक्का व फलों को संजीवनी जैसी रहेगी मानसूनी बारिश। इसके साथ ही झील व तालाबों का जलस्तर बढऩे से पर्यटन में मदद मिलने के साथ ही पेयजल की भी समस्या दूर होगी। जंगलों में जीव-जंतुओं को उनके क्षेत्र में ही पानी उपलब्ध होगा। अन्यथा वह पानी के लिए रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं। भू जल स्तर बढऩे से पूरे साल पेयजल की स्थिति में सुधार होगा।

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के पर्यावरणीय विज्ञानी डॉ नरेंद्र सिंह का कहना है कि मानसून अभी लय में नही आ पाया है। आज से लय में आने का अनुमान है। नैनीताल में इस बार बारिश की वजह से पहली बार झील का जलस्तर जून में सामान्य से छह फीट पार गया। आजकल भी जलस्तर इसी के आसपास है। शनिवार को नैनीताल में आसमान में घने बादल छाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *