Sat. Jun 14th, 2025

अगले साल से बंद होने जा रहे हैं प्लास्टिक के ये सामान, सरकार ने संसद में बताया प्लान

नई दिल्ली कैंडी और आइसक्रीम में लगे स्टिक सहित सिंगल यूज वाले प्लास्टिक के कई सामान 1 जनवरी 2022 से बैन कर दिए जाएंगे। सरकार ने शुक्रवार को संसद में यह जानकारी दी है। इसके अलावा प्लास्टिक के कप, ग्लास और पत्ते सहित कई ऐसे सामान अगले साल जुलाई से प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे, जिनका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर होता है। 

प्लास्टिक के कान साफ करने वाले, बैलून के लिए प्लास्टिक स्टिक, झंटे के प्लास्टिक स्टिक, चॉकलेट्स और आइसक्रीम में लगे प्लास्टिक स्टिक, सजावटी थर्मोकोल को 1 जनवरी से बैन कर दिया जाएगा तो सिंगल यूज वाले प्लास्टिक आइटम जैसे प्लेट, कप, ग्लास, चम्मच, चाकू, स्ट्रे, कंटेनर, ढक्कन, ट्रे, प्लास्टिक/पीवीसी बैनर (100 माइक्रोन से कम के) को अगले साल जुलाई तक प्रतिबंधित किए जाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed