Sun. Apr 27th, 2025

पानीपत में फिर कमजोर पड़ा मानसून:दो दिन में 6 डिग्री बढ़ा तापमान, आज हल्के बादल छाने के आसार, 21KM की रफ्तार से चलने वाली हवा दिलाएगी गर्मी से कुछ राहत

पानीपत और आसपास के इलाके में शनिवार और रविवार को बारिश हुई। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा गया था। बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। अब सोमवार से मानसून फिर रूठा हुआ है। जिस कारण बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि 21 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। जो गर्मी से कुछ राहत दिला सकती हैं।

पानीपत में एक महीने की देरी से सक्रिय होने के बाद रिकॉर्ड बारिश हुई। करीब 12 दिन के गैप के बाद बीते शनिवार को फिर से मानसूनी बारिश शुरू हुई। शनिवार और रविवार को बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंचा गया था।

जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक बारिश के आसार बताए थे, लेकिन सोमवार से पानीपत में बारिश नहीं हुई। जिस कारण तापमान 6 डिग्री तक बढ़ा। हालांकि बादल छाने के कारण लोगों को कुछ राहत मिली है। अब फिर से गर्मी अपने चरम पर पहुंचने लगी है। बुधवार को अधिकतम 34 डिग्री पर पहुंच गया।

हवाओं का दबाव न बनने के कारण कमजोर पड़ा मानसून
मौसम वैज्ञानिक डॉ. डीपी दुबे ने बताया कि हवाओं का दबाव न बनने के कारण मानसून कमजोर पड़ा है। जिस कारण सोमवार के बाद बारिश नहीं हुई और गर्मी बढ़ी है। 26 अगस्त तक मौसम के परिवर्तनशील बने रहने के आसार है। बुधवार को हल्के बादल छाने के साथ हवाएं चलेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *