Wed. May 21st, 2025

मौसम के तीन रंग:सुबह निकली धूप, दोपहर में बादल, शाम को बूंदाबांदी

धरियावद जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को मौसम ने तीन रंग दिखाए। सुबह से ही चटक धूप से लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया। शुक्रवार सुबह से ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। गर्मी का यह सिलसिला दोपहर करीब 12 बजे तक चला। इसके बाद आसमान में बादल छाने शुरू हुए।

दोपहर 3 बजे तक बादल छाए रहे और हवा चलने लगी। साढ़े 3 बजे आसमान में काले बादल छा गए और लोगों को बारिश की आस बंधी। इस दौरान बादल छाने से शाम 6 बजे जैसा अंधेरा हो गया। यह स्थिति करीब आधा घंटे रही और इसके बाद आसमान साफ हो गया। बादल बिना बरसे निकल गए। शाम को एक बार फिर सवा 7 बजे से कुछ देर के लिए मामूली बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन का तापमान 34 डिग्री से बढ़कर 34.5 डिग्री तथा रात्रि का तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया।

धरियावद में दोपहर तक धूप रही, इसके बाद बारिश हुई। दोपहर पौने 3 बजे के पश्चात पौन घंटे तक बरसात का दौर चला। मौसम खुशनुमा हो गया और आमजन को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। क्षेत्र के विभिन्न जलाशयों में पानी की आवक जारी है। गुरुवार रात्रि 5 मिमी व शुक्रवार दिनभर में 6 मिमी बरसात दर्ज की। जाखम बांध में 31 मीटर भराव क्षमता के मुकाबले 25 मीटर का गेज दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *