Sun. Aug 2nd, 2026

मध्य प्रदेश के 8 जिलों में आंधी के आसार

भोपाल। जैसे-जैसे मौसम प्रणालियां मजबूत हो रही हैं, वैसे-वैसे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। छह मौसम प्रणालियों के प्रभाव से तेज गर्मी से राहत मिली हुई है।अगले 24 घंटों में आठ जिलों बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी में आंधी चलने के आसार हैं। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

सोमवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन में तीखी धूप रही। दोपहर के बाद अचानक मौसम ने करवट ली। राजधानी समेत प्रदेश के करीब 50 जिलों में कहीं तेज और कहीं हल्की बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश सीधी में 29 एमएम दर्ज की गई। इसके अलावा दमोह, उमरिया, रतलाम और शिवपुरी समेत धार में बारिश हुई।

चौंकाने वाली बात यह है कि बारिश की इन गतिविधियों के बीच खजुराहो में दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 21 मई से तापमान में गिरावट संभावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed