Mon. Apr 28th, 2025

पेट्रोल पंप लॉक:बीकानेर के 221 पंपाें पर आज से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

बीकानेर जिले के 221 पेट्राेल पंपाें पर साेमवार से पेट्राेल-डीजल नहीं मिलेगा। पंप मालिकाें की ओर से हड़ताल का ऐलान करने के बाद रविवार शाम शहर के पंपाें पर वाहनाें की भीड़ लग गई। सिर्फ एंबुलेंस काे ही हड़ताल से बाहर रखा गया है। बीकानेर जिले में कुल 225 पंपाें में 30 शहर के भी शामिल हैं। इनमें से ग्रामीण क्षेत्रों के चार पंप खुले रहेंगे।

जिले के 195 पंपाें पर राेजाना पांच लाख लीटर डीजल और 2 लाख लीटर पेट्राेल की बिक्री हाेती है, जबकि शहर के 30 पंपाें पर डेढ़ लाख लीटर पेट्राेल और ढाई लाख लीटर डीजल बिकता है, जाे साेमवार से नहीं बिकेगा। इससे जहां पंप मालिकाें काे नुकसान हाेगा। हड़ताल लंबी चली तो वाहन मालिकाें काे भी परेशानी उठानी पड़ेगी। पंप मालिकाें का कहना है कि हड़ताल काे लेकर प्रशासन काे अवगत करवा िदया है। जब तक सरकार मांगें नहीं मानेगी हड़ताल जारी रहेगी।

ये 4 पंप खुले रहेंगे

  • जामसर (भारत पेट्रोलियम)
  • बरसिंहसर
  • खारा
  • शोभासर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *