Fri. Apr 24th, 2026

वेदर अपडेट:ओस गिरने से रात में हल्की ठंडक का अहसास

बीकानेर पश्चिमी विक्षोभ का असर बीती रात दिखाई दिया। बीती रात आई आंधी के बाद रिमझिम बारिश के बाद भी 7 मिलीमीटर बादल बरसे। बार्डर इलाकाें काेलायत, खाजूवाला समेत कई जगह अच्छी बारिश हुई। असर ये हुआ कि किसान रबी की बिजाई के लिए खेतों का मिजाज भांपने निकल गया। ये वक्त रबी की बिजाई का है। किसान चना की बिजाई पर जोर दे रहा है। ऐसे में अगर खेत में नमी अच्छी हुई तो सोमवार से ही बिजाई शुरू हो जाएगी।

इस बीच रविवार को भी बादल छाए रहे। धूप कम निकली। इस वजह से दिन के तापमान में गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीती का न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जाे सामान्य से एक डिग्री कम है। माैसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षाेभ के कारण 23 और 24 काे माैसम में परिवर्तन के संकेत थे। अब 25 से आसमान साफ हाे जाएगा और तापमान में आंशिक गिरावट हाेने के आसार हैं। अब रात में ओस गिरने के कारण रात में हलकी ठंडक बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *