न्यूनतम तापमान 9 डिग्री:रात का तापमान 9 डिग्री,ठिटुराया
टोंक जिले में सर्दी ने बुधवार को तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस सीजन की पहली तेज सदी का आज सुबह अहसास हुआ। जिले में अधिकतम तापमान जहां 23 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया। जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा है। जानकारी के अनुसार उत्तर भारत में बर्फबारी और वहां से आ रही सर्द हवाओं का असर के कारण है सर्दी में अचानक तेजी आई है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार रात के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट और आ सकती है। गत वर्ष 2020 के मुकाबले 8 दिसंबर को तापमान काफी कम रहा है। गत वर्ष अधिकतम तापमान 28 एवं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री था। यानी की गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष रात के तापमान में 6 एवं दिन के तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट रही।