प्रशासन शहरों के संग अभियान:रतननगर नगरपालिका की प्रथम रैंक आने पर ईओ का किया सम्मान
चूरू प्रशासन शहरों के संग अभियान को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से किए गए मूल्यांकन में रतननगर पालिका के प्रथम स्थान पर आने पर शुक्रवार को पालिका के ईओ का सम्मान किया गया। जिला प्रशासन ने 2 अक्टूबर से 1 दिसंबर, 2021 तक किए गए मूल्यांकन के आधार पर रतननगर नगरपालिका को प्रथम रैंक दी। नगर पालिका में पालिका के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने ईओ ललित सिंह राठौड़ का अभिनंदन किया। ईओ राठौड़ ने कहा की ये सम्मान पालिका के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से हुए काम का परिणाम है। शिविरों में केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जरूरतमंदों को ज्यादा से ज्यादा लाभ देना ही पालिका का प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर पालिका उपाध्यक्ष असगर खां, कनिष्ठ सहायक मनोहर सिंह, तेज कुमार, विकास देव, सीओ डॉ. नवीन शर्मा, मनीष प्रजापत, गोविंद प्रजापत, नयना कुमावत, होमेंद्र सिंह, विकास भाटिया, श्यामसुंदर शर्मा, गौरव मीणा, रमेश, स्नेहलता आदि उपस्थित थे।