Tue. Sep 8th, 2026

शिविर का बहिष्कार:वीडीओ ने शिविर का बहिष्कार किया

चूरू राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जयपुर के आह्वान पर उपशाखा के ग्राम विकास अधिकारियों ने मेहरासर चाचेरा व जीवणदेसर के शिविर का बहिष्कार किया। संघ के अध्यक्ष हरलालसिंह सुंडा ने बताया कि मुख्यमंत्री से 1 अक्टूबर 2021 को वार्ता में संघ के मांग पत्र के आठ बिंदुओं पर पूर्ण सहमति बन गई थी तथा मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित भी कर दी गई थी।

सहमति के अनुसार शीघ्र ही आदेश जारी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन दो माह बाद भी उक्त आदेश जारी नहीं किए गए है। इसकाे लेकर ग्राम विकास अधिकारियों में आक्रोश व्याप्त है। इस मौके पर संघ के संरक्षक हनुमान सिंह ओला, मनोज चिरानिया, ओमप्रकाश स्वामी, महेंद्रसिंह राजवी, महेंद्र मीणा अादि माैजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed