Wed. Apr 30th, 2025

बीकानेर में तापमान में गिरावट का दौर जारी:रात में पारा आठ तक डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से ठिठुरन का अहसास, अभी और बढ़ेगी सर्दी

बीकानेर में तापमान लगातार गिर रहा है। रात का तापमान जहां आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं दिन में अभी भी 25.2 डिग्री सेल्सियस पारा है। आने वाले दिनों में सर्दी में बढ़ोतरी होनी तय है, खासकर न्यूनतम तापमान अगले दो महीने तक गिरावट की ओर रहेगा। दरअसल, बीकानेर के साथ ही संभाग के अन्य जिलों में भी तापमान लगातार कम हो रहा है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीकानेर में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक रहा है। आने वाले एक सप्ताह में इसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वहीं दिन का पारा भी कम होगा। शुक्रवार को दिन का तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। चूरू में पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी कम हो गया है। यहां 4.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। ये प्रदेश में सबसे कम तापमानों में एक है। इसके अलावा श्रीगंगानगर में भी पारा दस डिग्री से कम रहा। यहां 9.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान था। अब शुक्रवार की रात इसमें और कमी आने की उम्मीद की जा रही है।

मौसम विभाग की मानें तो राज्य के सभी जिलों में सर्दी धीरे धीरे जोर पकड़ रही है। पश्चिमी राजस्थान के सभी जिलों में सर्दी बढ़ी है। पूर्वी राजस्थान भी पीछे नहीं रहा है। नागौर में तो महज छह डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बीकानेर से सटे नागौर मेंदिन का पारा बीकनेर से भ्ज्ञी कम 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *