Sat. Jun 14th, 2025

सैनार में नुक्कड़-नाटक प्रस्तुत कर दिया जल संरक्षण का संदेश

अल्मोड़ा। नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के स्वयं सेवकों ने रविवार को हवालबाग ब्लाक के सैनार में कैच द रेन विषय पर आधारित नुक्कड़-नाटक प्रस्तुत कर लोगों को वर्षा जल संरक्षण करने का संदेश दिया। नाटक के माध्यम से बताया गया कि पेयजल संकट होने पर किस तरह से लोग वर्षा जल को उपयोग में ला सकते हैं। वहां पर प्रधान अर्जुन बिष्ट, नेहरू युवा केंद्र के महेंद्र सिंह महरा, आरुषि बिष्ट, सीता, वैशाली, कलाकार संदीप नयाल, निशा, गरिमा, विवेक, जगदीश आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed