Fri. Jun 13th, 2025

विधायक ने किया गौरव पथ का शिलान्यास, 3 करोड़ 95 लाख की लागत से होगा निर्माण

डीडवाना शहर में विधायक चेतन डूडी ने गौरव पथ का शिलान्यास किया है। बालियां रोड तिराहा डिस्पेंसरी से पिलती स्कूल होते हुए जबरेश्वर बालाजी मंदिर और सिंघी पुराना बाइपास रोड तक डिवाइडर सहित फोर लेन सीसी सड़क कई समस्याओं से निजात दिलाएगी। कार्यक्रम का आयोजन विधायक चेतन डूडी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। पालिका अध्यक्ष रचना होलानी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रही। कार्यक्रम को विधायक चेतन डूडी, उपाध्यक्ष बाबू खान सहित अन्य ने संबोधित किया।

3 करोड़ 95 लाख की लागत से होगा निर्माण

जानकारी के अनुसार उक्त गौरव पथ का निर्माण 3 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से होगा। इसकी लंबाई 1.30 किलोमीटर की होगी। जानकारी के अनुसार कार्य अवधि 6 माह तय की गई है। मदीना मस्जिद से पिलाती स्कूल से होते हुए सिंगी तलाई बाइपास तक इसका निर्माण होगा।

वर्षो पुरानी समस्या का होगा समाधान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चेतन डूडी ने कहा कांग्रेस सरकार विकास कार्यों को करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि जहां गौरव पथ का निर्माण किया जा रहा है, वहां पर वर्षों से गंदे पानी के भराव की समस्या थी। गौरव पथ के निर्माण के बाद लोगों को समस्या से निजात मिल पाएगी। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य मुस्ताक खान खत्यासनी, वार्ड पार्षद विमला देवी जांगिड, वार्ड पार्षद, इमरान, रामस्वरूप जांगिड़ सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed