चिड़ावा मौसम अपडेट:बादलों की सुबह रही आवाजाही, धूप का सीधा असर, तापमान में बढ़ोतरी
चिड़ावा और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में थोड़ा बदलाव नजर आया। गत रात्रि में जहां तापमान अधिक रहने से गर्मी का अहसास हुआ।तो वही सुबह थोड़ी हवा चलने और बादलवाही से मौसम परिवर्तित नजर आया।
सुबह 10 बजे सूरज की तेज किरणों के प्रभाव से सर्दी का असर कम हो गया। लोग धूप सेकते नजर आए। हालांकि पिछले चार दिन में दिन का तापमान 3 डिग्री तक बढ़ा है।
मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार चिड़ावा क्षेत्र में आज अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री रहने की संभावना है। 30 जनवरी तक मौसम साफ रहने और तापमान बढ़ने की संभावना है।