Tue. Apr 29th, 2025

ठंड की विदाई शुरू, हल्द्वानी में 24 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने लगा तापमान

हल्द्वानी : पछुआ हवा चलने से मौसम में बदलाव दिखने लगा है। तराई-भाबर में दिन का तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचने लगा है। तापमान बढ़ने से दिन में जैकेट की जरूरत कम महसूस हो रही है। हल्द्वानी में युवा हाफ जैकेट, स्वेटर आदि में नजर आ रहे हैं। हालांकि सुबह व शाम के वक्त अब भी ठंड जारी है। हल्द्वानी में रात का तापमान 15 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है।

पर्वतीय क्षेत्रों में अब भी मौसम ठंडा बना हुआ है। नैनीताल में दिन का तापमान हल्द्वानी के रात के तापमान से कम बना हुआ है। बुधवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री व न्यूनतम 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि धीरे-धीरे तापमान में तेजी आने लगेगी। मार्च शुरुआत में हल्द्वानी का तापमान 25 से 26 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है। नैनीताल का पारा 14 से 15 डिग्री तक पहुंचने लगेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान आठ से दस डिग्री पहुंचने से ठंड में कमी आने लगेगी।

कुमाऊं के प्रमुख स्थानों का तापमान

स्थान          अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी      23.7           14.5

पंतनगर       22.9            7.7

नैनीताल      12.8            4.9

मुक्तेश्वर     12.7            2.9

अल्मोड़ा       21.2           2.0

बागेश्वर       23.7           7.5

चम्पावत     16.1            0.0

पिथौरागढ़    17.9           4.4

20 फरवरी तक बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग ने 20 फरवरी तक बारिश की संभावना से इन्कार किया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले चार दिन कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ व मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में तेजी जाएगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *