कलम सिंह बने अध्यक्ष
नेहरू माउंटेनशरी स्कूल की शिक्षा समिति की साधारण सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल की नई प्रबंधन समित का गठन करते हुए कलम सिंह रावत को अध्यक्ष, विजयलक्ष्मी रावत को उपाध्यक्ष, जगदीश सिंह बिष्ट को प्रबंधक, अनिता रावत को उपप्रबंधक, मोहन सिंह रावत को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही आरडी मिश्रा, यूएस बुटोला, मो.अब्दुल कदीर, कुलदीप सिंह गुंसाई, मनीषा पटवाल, दिनेश सिंह रावत, देवानंद ममगांई, पीएस शाह, पुष्कर सिंह रावत को सदस्य चुना गया।