Sat. Aug 29th, 2026

सतीश बलूनी अध्यक्ष व संदीप मैठाणी मंत्री निर्वाचित

 

राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक कीर्तिनगर की शैक्षिक संगोष्ठी एवं ब्लॉक अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी कीर्तिनगर डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि शिक्षा में नवाचार लाना अति आवश्यक है। इस मौके पर संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव भी किया गया। जिसमें सतीश बलूनी अध्यक्ष, अंजू रानी शर्मा व जयंती बल्लभ मलासी उपाध्यक्ष, संदीप मैठाणी मंत्री, सुनील कंडारी व आरती रावत पंवार संयुक्त मंत्री तथा मदन मोहन सिंह रावत आय-व्यय निरीक्षक निर्वाचित हुए।

इस दौरान शिक्षक नेताओं ने शिक्षकों की लंबे समय से लंबित मांगों के लेकर भी चर्चा की। साथ ही नई शिक्षा नीति के अनुरूप कार्य करने पर बल दिए जाने की बात कही। अधिवेशन में ब्लॉक के करीब 300 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम संयोजक राइंका कीर्तिनगर के प्रधानाचार्य परशुराम सेमवाल, जिलाध्यक्ष टिहरी श्याम सिंह सरियाल, उपाध्यक्ष दिलवर रावत, मंत्री लक्ष्मण सिंह रावत, मंडलीय संरक्षक शिव सिंह नेगी, मंडलीय मंत्री रविन्द्र राणा, मंडलीय मंत्री हेमन्त पैन्यूली की विशेष उपस्थिति रही। संचालन निवर्तमान ब्लॉक मंत्री महेंद्र दत्त बंगवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *