Tue. Apr 29th, 2025

जयवीर बने प्रधान संगठन के अध्यक्ष

कल्जीखाल ब्लाक सभागार में ब्लाक स्तरीय प्रधान संगठन के चुनाव में पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान पल्ली-मल्ली जयवीर सिंह रावत को निर्विरोध प्रधान संगठन का अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

पूर्व प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रमोद रावत ने स्वयं की सहमति से अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा नया अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया। संगठन के संरक्षक जगपाल सिंह नेगी की देखरेख में चुनाव किया गया। बैठक में आए पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा निर्विरोध अध्यक्ष बनाने की सहमति प्रदान की गई। जिसमें युवा प्रधान जयवीर सिंह रावत को प्रधान संगठन का अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित प्रधान संगठन अध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनमानस के हितों में कार्य करते हुए अपने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने को प्राथमिकता बताया। कहा कि प्रधान संघ मिलकर काम करेगा और बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान आपसी सहयोग से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *