Tue. Apr 29th, 2025

टीका बहादुर थापा बने गोर्खाली सुधार सभा रायवाला शाखा के निर्विरोध अध्यक्ष

रायवाला: गोर्खाली सुधार सभा रायवाला शाखा के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में विष्णु प्रसाद शर्मा ने 437 मत पाकर जीत दर्ज की। जबकि टीका बहादुर थापा को शाखा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

रविवार को होशियारी मंदिर स्थित गोर्खाली सुधार सभा के भवन में उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। जिसमें 620 सदस्यों ने वोट डाले। गोपाल गिरि को सिर्फ 170 वोट मिले। जबकि 13 मत निरस्त घोषित हुए। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष नीरज थापा तथा सदस्य विनीत भूषाल व राजेश मल्ल के नेतृत्व में गठित आठ सदस्यीय समिति की देख रेख में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस दौरान पंडित राधारमण अधिकारी, ऋषिराम शर्मा, दिल बहादूर क्षेत्री, राम बहादुर क्षेत्री, गोपाल थापा, जीवा भंडारी, शिवलाल शर्मा, ईवकला शर्मा, यसोदा देवी, धनकला देवी, माया गुरुंग, अनीता शर्मा, सपना गोसाईं, अल्का क्षेत्री, माया देवी, बबीता गिरी आदि मौजूद रहे

वहीं इससे पूर्व छिद्दरवाला शाखा के लिए हुए चुनाव में कृष्ण कुमार थापा को अध्यक्ष व सन्तोषी शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने बताया कि कुल 797 सदस्यों ने मतदान किया। जिसमें से अध्यक्ष पद पर धीरज थापा को 458 व धीरज थापा को 320 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर संतोषी शर्मा ने 420 मत पाकर जीत दर्ज की। देव बहादुर भंडारी को 354 मत मिले। अवैध मतों की संख्या 19 रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *